बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स अपने असली रंग दिखाते नजर आ रहे हैं

रजत दलाल गेम में पलटी मारने के लिए मशहूर हैं। वहीं यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज के बेघर होते ही रजत के समीकरण फेल हो गए।

दरअसल बीते दिनों उनके ग्रुप की दो लड़कियां एडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा घर से बेघर हो गई हैं।

अब इसके बाद रजत की टेंशन भी बढ़ गई है।  हाल ही में मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है

 इसमें रजत अपने दुश्मन करणवीर मेहरा के साथ विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा के खिलाफ रणनीति बनाते नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में रजत करण से विवियन डीसेना के बारे में बात कर रहे हैं। रजत कहते हैं कि विवियन केवल टाइम गॉड बनकर ही शो में दिखाई दिए हैं।

 अगर उनका ऑवर ऑल योगदान देखें तो उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। रजत आगे कहते हैं, ‘अगर विवियन टाइम गॉड नहीं बनते तो वो कहीं दिखाई भी नहीं देते

वहीं रजत के ग्रुप की बात करें तो एडिन और यामिनी के बेघर होने के बाद अब कशिश और सारा उनके ग्रुप में बची हैं